आगरा। बसपा पार्षदों ने आज नगर निगम परिसर में नगर आयुक्त के खिलाफ धरना दिया और जमकर नारेबाज़ी की। नगर निगम का सदन न बुलाए जाने तक बसपा पार्षद धरने पर बैठे रहेंगे।
बसपा पार्षदों का कहना है कि पिछले 6 महीने से सदन नहीं लगा है। महापौर द्वारा कई बार सदन लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन नगर आयुक्त द्वारा उन्हें समय नहीं दिया गया। जिस कारण से सदन लगने में देरी हो रही है। मार्च निकल गया, लेकिन अभी तक बजट का सदन नहीं हुआ है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि विकास कार्य रुक गए हैं। मनमर्जी से स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत कार्यों की फर्जी फाइल बनाई जा रही है, जिनमें कोई भी टेंडर प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है।
बसपा पार्षदों ने नगर आयुक्त पर आरोप लगाया कि वह मनमर्जी से अपने प्रिय ठेकेदारों से काम करवा रहे हैं। कार्यों की बड़ी-बड़ी फाइल बनवाई जा रही है और ठेकेदारों को मनमर्जी से भुगतान हो रहा है।
पार्षद सुनील शर्मा ने महापौर से जल्द से जल्द सदन लगवाने की मांग की और जनहित में होने वाले कार्यों में तेजी लाने की मांग की। पार्षद दल नेता डॉ यशपाल सिंह ने नगर आयुक्त पर भेदभाव और मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि किस तरह स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर आगरा नगर निगम की गाड़ी कमाई को बर्बाद किया जा रहा है। नगर आयुक्त ना किसी विपक्ष पार्षद का फोन उठाते हैं और ना ही अपने कार्यालय में बैठ रहे हैं। वह अपने घर को ही कार्यालय बनाकर मनमर्जी से कार्य हो रहे हैं। जनता परेशान होकर आईजीआरएस पर शिकायत कर रही है, उसका मनमर्जी से फर्जी निस्तारण कर दिया जा रहा है।
पार्षदों द्वारा 15 सूत्रीय मांगे की गई हैं। बसपा पार्षदों में बताया कि जब तक बजट का सदन और उसके बाद सामान्य सदन नहीं होता है और नगर आयुक्त महापौर को समय देकर सदन लगवाने में सहयोग नहीं करते हैं, तब तक बसपा पार्षद दल नगर निगम परिसर में धरने पर बैठा रहेगा। अभी सिर्फ बहुजन समाज पार्टी के पार्षद इस धरने में बैठे हैं, कल से क्षेत्रीय जनता के साथ धरने पर बैठे रहेंगे।
धरने में बसपा पार्षद दल के नेता डॉक्टर यशपाल सिंह, पार्षद सुनील शर्मा, सुरेश कुशवाह, शेर सिंह, मोहम्मद आसिफ, राधेलाल, माता प्रसाद, रेखा भास्कर, मीना देवी, पुष्पा कुमारी मौर्य, बेबी, इमराना अब्बास, संजू देवी, रजनी देवी, ऊषा देवी, किश्वर जहां आदि पार्षद मौजूद रहे।
- ताजनगरी में साइबर ठगों का बड़ा तांडव: ऑनलाइन ट्रेडिंग और पेंशन कार्ड अपडेट के नाम पर दो लोगों से उड़ाए 13 लाख रुपये - November 14, 2026
- “दोधारी तलवार साबित हो सकता है ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन…”: 403 सीटों पर ताल ठोकने को तैयार नया मोर्चा, एनडीए से ज्यादा ‘इंडिया’ की बढ़ेगी टेंशन - November 14, 2026
- “दोधारी तलवार साबित हो सकता है ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन…”: 403 सीटों पर ताल ठोकने को तैयार नया मोर्चा, एनडीए से ज्यादा ‘इंडिया’ की बढ़ेगी टेंशन - November 14, 2026