आगरा। ‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सोमवार को ब्रज क्षेत्र सोशल मीडिया मीट का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित आरबीएस. किड्स पैराडाइज स्कूल में किया गया।
आयोजन में उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र के 19 जिलों से आए सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं (साइबर योद्धाओं) ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विषय पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल एवं विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे रहे। उनके मार्गदर्शन में विषय पर गहन परिचर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल ने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ व्यवस्था से देश को आर्थिक, प्रशासनिक और चुनावी संसाधनों की बड़ी बचत होगी। वहीं एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि बार-बार चुनावों से न केवल संसाधनों की बर्बादी होती है, बल्कि विकास कार्यों पर भी प्रभाव पड़ता है।
ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश रावत और प्रदेश सह संयोजक गौरव वार्ष्णेय ने इस विषय को विस्तार से समझाते हुए बताया कि यह विचार भारतीय लोकतंत्र को और मजबूत बना सकता है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर आमजन में संवाद आवश्यक है, जिससे लोकतंत्र में जनता की अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र कुमार सविता ने बताया कि सोशल मीडिया आज जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम बन चुका है। इसलिए यह जरूरी है कि राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाई जाए।
कार्यक्रम का संचालन राघव अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर प्राची चतुर्वेदी, प्रशान्त कश्यप, दीपक शर्मा, विवेक पाठक, तरुण असोलिया, शुभम ठाकुर, अभय चौहान, प्रतीक माहेश्वरी, आदित्य अग्रवाल, देवेंद्र राजपूत, पुष्पेन्द्र शुक्ला, आशीष मिश्रा और मनीष बघेल जैसे युवा सोशल मीडिया एक्टिविस्ट्स मौजूद रहे।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026