आगरा: झांसी के जिला अस्पताल में हादसे के बाद यहां जिला प्रशासन द्वारा कराए जा रहे सुरक्षा ऑडिट के तहत टीम में मंगलवार को दो अस्पतालों पर कार्रवाई की गई। शाहदरा के एक अस्पताल को क्षमता से अधिक बैड मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। दूसरे अस्पताल पर फायर एनओसी नहीं मिली। इस अस्पताल पर मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी गई और हॉस्पिटल को बंद करने की भी संस्तुति की गई।
नोडल अधिकारी डॉ जितेंद्र लवानिया और जिला निरीक्षक जगपाल सिंह चाहर द्वारा शाहदरा के दो अस्पतालों में जांच की गई। यहां संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल में कोई डॉक्टर नहीं मिला। अस्पताल में सिर्फ छह बेड स्वीकृत थे लेकिन 15 बेड पड़े मिले। तीन मरीज भी भर्ती थे। अस्पताल की फायर एनओसी भी नहीं मिली। अस्पताल के संचालक उमाशंकर से इस बाबत पूछा गया तो वो जानकारी नहीं दे सके।
टीम ने अस्पताल में मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी और यहां भर्ती मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल को बंद कराने की संस्तुति भी रिपोर्ट में की गई। इसके अलावा शाहदरा में ही संचालित आशीर्वाद अस्पताल पर छापा मारा तो यहां भी स्वीकृत बेड से अधिक बेड पड़े मिले।
टीम ने तत्काल बेड हटाने के निर्देश दिए। अस्पताल को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026