आगरा। भगवान टॉकीज–श्री टॉकीज कट के पास मंगलवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। आगरा–कानपुर रूट की एक रोडवेज बस फ्लाईओवर से उतरने के बाद यात्रियों को उतार रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के बाद बस आगे खड़े टेम्पो से जा भिड़ी, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।
हादसा इतना अचानक हुआ कि बस के अंदर चीख-पुकार मच गई और कई यात्री घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर लगातार हादसे होते रहते हैं। नीचे कट के पास अक्सर बसें, टेम्पो और अन्य वाहन खड़े रहते हैं, जबकि फ्लाईओवर से उतरने वाले वाहन तेज रफ्तार में आते हैं। ऐसे में अचानक सामने खड़े वाहनों से टकराने की नौबत बन जाती है। प्रतिदिन जाम और अव्यवस्था के कारण यह क्षेत्र हादसों का हॉटस्पॉट बन चुका है।
स्थानीय लोग इस स्थान पर स्थायी पुलिस चौकी, सख्त यातायात नियंत्रण और प्रतिबंधित पार्किंग क्षेत्र बनाए जाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
बाईपास और फ्लाईओवर मार्गों पर लगातार बढ़ते हादसे ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026