आगरा। आगरा लोकसभा सुरक्षित सीट और फतेहपुर सीकरी लोकसभा के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा 25 अप्रैल को कोठी मीना बाजार में आयोजित होगी। आयोजन से पूर्व रविवार को कार्यक्रम स्थल कोठी मीना बाजार में वैदिक मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन किया गया।
इस दौरान जनसभा की तैयारी पर चर्चा हुई। भूमि पूजन समारोह में आगरा लोकसभा प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी प्रत्याशी सांसद राजकुमार चाहर, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, आगरा लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा मौजूद रहे।
इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी संतोष सिंह ने कहा कि 25 अप्रैल को कोठी मीना बाजार में प्रधानमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी।
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026