आगरा। संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर शहर के सदर भट्ठी चौराहे पर ‘भीम युवा व्यापार मंडल’ द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सामाजिक समरसता और एकता को समर्पित संस्था हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज क़ुरैशी और उपाध्यक्ष विशाल शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
भीम युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश कर्दम ने इस मौके पर कहा कि हिंदुस्तानी बिरादरी जैसी संस्थाएं बाबा साहेब के सामाजिक भेदभाव मिटाकर सहयोग और समरसता को अपनाने के सोच को आगे बढ़ा रही हैं।
हिंदुस्तान बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी ने अपने उद्बोधन में कहा, डॉ. अंबेडकर केवल एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे भारत के मार्गदर्शक थे। आज के आयोजन में जो आत्मीयता देखने को मिली, वह दर्शाता है कि समाज अब समावेशी सोच की ओर अग्रसर हो रहा है। संस्था के उपाध्यक्ष विशाल शर्मा ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी, युवा और महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजकों द्वारा अतिथियों को फूलमालाएं, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
- आगरा में खूनी संघर्ष: सगे भाइयों के बीच दीवार का विवाद बना ‘मैदान-ए-जंग’, जमकर चले पत्थर - March 5, 2026
- आगरा में भक्ति और उल्लास का संगम: सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन, जैन समाज ने चंदन लगाकर मनाया होली मिलन - March 5, 2026
- आगरा में जयपुर के ‘गुलाल गोटों’ की होली: बाबा श्याम के दरबार में उड़ा अबीर, भक्ति के रंगों में डूबे हजारों भक्त - March 5, 2026