आगरा। थाना हरिपर्वत के अंतर्गत रामनगर चर्च रोड निवासी चांदी कारोबारी ने अपने कारीगर पर 18 किलो चांदी लेकर गायब हो जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अनिल कुमार की कोतवाली क्षेत्र में बालाजी सिल्वर एंटरप्राइजेज नाम से दुकान है। उन्होंने चांदी कारीगर एवरन सिंह निवासी बिचपुरी रोड अमरपुरा को विगत सफाई के लिए चांदी के करीब 18.152 किग्रा वजन के आभूषण दिए थे। अनिल लंबे समय से चांदी के आभूषणों की सफाई एवरन सिंह से करा रहे थे। विगत 17 मई को उन्होंने एवरन सिंह को कॉल करके चांदी के आभूषणों को सफाई के लिए ले जाने को कहा।
एवरन ने अपने साथी कारीगर राज को आभूषण लेने के लिए भेजा। उन्होंने कारीगर राज को आभूषण दे दिए। आधे घंटे बाद एवरन सिंह ने उन्हें फोन किया और कारीगर राज के न पहुंचने की बात कही। इस पर अनिल के होश उड़ गए। वह बेटे के साथ एवरन सिंह के कारखाने पहुंचे। वहां एवरन सिंह भी नहीं मिला। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026
- आगरा में गूंजी अमन की दुआ: “विश्व पटल पर कायम हो शांति”, जंग की समाप्ति के लिए मासूमों ने भी उठाए हाथ - March 29, 2026