आगरा: जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में तैनात बाबू को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी बाबू मृतक आश्रित कोटे में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। टीम आरोपी बाबू से पूछताछ कर रही है।
शास्त्रीपुरम के रहने वाले अश्विन कुमार के पिता स्टुअर्ट वार्ड मेमोरियल कालेज सिकंदरा में शिक्षक थे। उनकी मृत्यु हो गई थी। चार साल बाद अश्विन ने शिक्षा विभाग में मृतक आश्रित कोटे में नौकरी के लिए आवेदन किया था। काफी प्रयास के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लग पा रही थी। कुछ समय पहले वह डीआईओएस कार्यालय गया था। वहां उसकी मुलाकात बाबू रामप्रकाश से हुई।
आरोप है कि राम प्रकाश ने कहा कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। साहब से उसकी बात हो गई है। उसके लिए पांच लाख रुपये देने होंगे।
आरोपी ने गुरुवार को पीड़ित को रकम लेने के लिए लॉयर्स कॉलोनी बुलाया था। इस दौरान भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने घेराबंदी कर ली। आरोपी को रिश्वत लेते ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026