आगरा: पति और पत्नी के बीच विवाद का अजब मामला सामने आया। पति ब्रांडेड मिक्सी लेकर नहीं आया तो पत्नी ने उसे थाने पहुंचा दिया। मिक्सी ने इतना बवाल करा दिया कि पत्नी रूठकर मायके चली गई। वह दो महीने तक वहां रही लेकिन पति बुलाने नहीं आया। इस पर उसने पुलिस से शिकायत कर दी।
परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर ने गुरुवार को दोनों पक्ष की बातें सुनीं। पति के मिक्सी दिलाने का वादा करने पर पत्नी ससुराल लौटने को राजी हो गई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। पति प्राइवेट नौकरी करता है। काउंसलर को पति ने बताया कि आमदनी सीमित है। उसने किस्तों पर बाइक खरीदी थी। जिसकी 18 महीने की किस्त बनी है। अब पत्नी ने मिक्सी की डिमांड रख दी। समझाया कि 16 किस्त हो गई हैं, दो किस्त बची हैं। पूरी होते ही मिक्सी दिला दूंगा। मगर, वह नाराज होकर मायके चली गई।
उधर, पत्नी का कहना था कि पति ने दुर्व्यवहार किया। वह दो महीने से मायके में है लेकिन बुलाने नहीं आया। बाद में मिक्सी दिलाने के आश्वासन पर पत्नी, पति के साथ जाने को तैयार हुई।
काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 64 जोड़ों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। जिनमें से 12 जोड़े उपस्थित हुए, चार के बीच समझौता करा दिया गया। शेष को अगली तारीख पर बुलाया गया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026
- Agra News: सर्राफा बाजार में 176 किलो चांदी की बड़ी धोखाधड़ी, लखनऊ के व्यापारी पर आरोप, मुकदमा दर्ज - February 20, 2026