आगरा। नववर्ष 2026 के अवसर पर अलायंस क्लब ऑफ आगरा यूनाइटेड ने सेवा और संवेदना के संदेश के साथ नए साल का स्वागत किया। शुक्रवार को क्लब सदस्यों ने रामलाल वृद्धआश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों को 50 कंबल वितरित किए, साथ ही आश्रम परिसर में मौजूद पशुओं के लिए चारे का दान भी किया।
क्लब सदस्यों ने इस मौके पर कहा कि समाज के वंचित, असहाय और जरूरतमंद वर्ग की सेवा ही नववर्ष की सच्ची शुरुआत है। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली, वहीं पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था से आश्रम प्रशासन ने भी संतोष व्यक्त किया।
कार्यक्रम में क्लब की प्रमुख सदस्य शोभा अग्रवाल, सुनीता बंसल, केके अग्रवाल, मुरलीधर चावला, सुभाष मल्होत्रा, रविंद्र अरोड़ा और आरएस मौरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने ऐसे सेवा कार्यों को नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प लिया।
आश्रम प्रशासन ने अलायंस क्लब ऑफ आगरा यूनाइटेड के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है और जरूरतमंदों को वास्तविक राहत पहुंचाती है।
- बैंक यूनियनों ने वापस ली देशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल: आईबीए के आश्वासन के बाद सोमवार से बैंक रहेंगे सामान्य रूप से खुले - September 28, 2026
- ताजमहल के फाउंटेन में स्विमिंग पूल की तरह उतरता दिखा युवक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल - September 27, 2026
- आगरा में दो अलग-अलग हादसे: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, वहीं पिनाहट में बरामदा गिरने से दर्जनभर लोग घायल - September 27, 2026