आगरा। शुक्रवार रात आगरा शहर घने कोहरे की सफेद चादर में लिपट गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। कोहरे के कारण शहर में वाहनों की रफ्तार पर विराम लग गया और सड़कें मानो रेंगती हुई नजर आईं। राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
नेशनल हाईवे से लेकर शहर की मुख्य सड़कों तक कोहरे का प्रकोप दिखाई दिया। दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। वाहन चालकों को दृश्यता की कमी के कारण काफी सतर्कता बरतनी पड़ी।
शहरवासियों के अनुसार, शुक्रवार रात 9 बजे से कोहरा घना होना शुरू हुआ और कुछ ही देर में पूरा शहर सफेद धुंध में समा गया। वाहन चालक सड़क पर अपनी आंखें गड़ाए, लाइट्स जलाकर रेंगते हुए सफर तय कर रहे थे। कोहरे की यह स्थिति देर रात तक बनी रही, जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रैफिक की रफ्तार भी प्रभावित हुई।
स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक कोहरे का यह सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026
- Agra News: सर्राफा बाजार में 176 किलो चांदी की बड़ी धोखाधड़ी, लखनऊ के व्यापारी पर आरोप, मुकदमा दर्ज - February 20, 2026