आगरा। परिवहन निगम की बसों को चालक परिचालक मनचाहे ढाबे पर रोक देते हैं। अब ऐसे चालक परिचालकों के खिलाफ परिवहन निगम कार्रवाई करने जा रहा है। क्षेत्र प्रबंधक ने परिवर्तन टीम को ऐसी बसों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन निगम के प्रत्येक मार्ग पर ढाबे अधिकृत किए हुए हैं। यहां चालक परिचालक के साथ यात्री भी भोजन कर सकते हैं।
अनुबंध ढाबा स्वामी परिवहन निगम को इसके एवज में शुल्क अदा करते हैं। अधिकांश चालक अपनी सेटिंग वाले ढाबों पर बस रोक देते हैं, ढाबा स्वामी मनमाना शुल्क पर यात्रियों को खाद्य पदार्थ देता है। क्योंकि बस लंबी दूरी वाली होती है और अन्य किसी स्थान पर रूकती नहीं तो यात्रियों को मजबूरन महंगी दामों में खाद्य पदार्थ खरीदने पड़ते हैं।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्यालय ने क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेज कर ऐसे बस चालक परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि परिवहन निगम के अधिकृत ढाबों के अलावा अन्य जगह पर रोकने के निर्देश हैं। ऐसा न करने वालों चालक परिचालकों पर कार्रवाई होगी इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है जो ऐसी बसों पर निगरानी रखेगा।
परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि चालक परिचालक जिन ढाबों पर बसों को रोकते हैं वहां से उन्हें मोटा कमीशन मिलता है। अधिकृत ढाबों पर निगम की ओर से दर तय किए गए हैं और उसी के हिसाब से यात्रियों को भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ मिलते हैं। इसीलिए चालक परिचालक मनमानी ढाबों पर ही अपनी गाड़ी रोक देते हैं।
- गाजियाबाद में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत, दौड़ते समय गिरे थे - October 6, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का महाप्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- ‘कोई नहीं बचेगा’ - October 6, 2026
- विपक्ष का हल्ला-बोल: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च, राहुल-प्रियंका और अखिलेश को हिरासत में लिया - October 6, 2026