आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला पदी में आपसी विवाद में चार युवकों ने एक अन्य युवक का कान काट दिया। धारदार हथियार से किए गए हमले में युवक के सिर में भी चोटें आई हैं।
जिस युवक का कान काट दिया गया है, उसका नाम गौरव कुशवाह है। गौरव का कहना है कि मोहल्ले के ही रवि कुशवाह, कन्हैया कुशवाह, गोपाल कुशवाह और इन लोगों के बहनोई ने उसे घेरकर हमला बोल दिया। धारदार हथियार से प्रहार किया, जिससे उसके दायें कान का एक हिस्सा पूरी तरह कटकर अलग हो गया।
पीड़ित युवक और हमलावर एक ही खानदान के हैं। दोनों पक्षों के घर भी आसपास में ही हैं। बताते हैं कि आरोपी गौरव से गालीगलौज कर रहे थे। विरोध करने पर हमला बोल दिया।
गौरव कटे कान के साथ थाना न्यू आगरा पहुंचा और चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। हैरानी की बात यह है कि चंद कदमों की दूरी पर होने के बावजूद पुलिस ने एक भी आरोपी को नहीं पकड़ा है जबकि मामला हत्या के प्रयास का है। आरोपी आराम से घरों पर रह रहे हैं।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026