आगरा: पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर निकलते ही भाजपा के पूर्व महापौर इंद्रजीत आर्य के साथ समाज के ही एक व्यक्ति ने अभद्रता कर दी। दोनों ओर से गरमा गर्मी हुई तो समाज के लोग बीच में आये और युवक को समझा बुझाकर शांत किया। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद वाल्मीकि समाज मे हड़कंप मचा हुआ है।
पूरा मामला वाल्मीकि जन्मोत्सव शोभायात्रा को लेकर चल रही खींचतान से जुड़ा हुआ है। इस महोत्सव को लेकर वाल्मीकि समाज में दो फाड़ हो चुके हैं। इस माहौल के बीच वाल्मीकि समाज के लोग पुलिस आयुक्त से मिलने के लिए उनके कार्यकाल पहुँचे। पुलिस अधिकारी से मुलाकात के बाद जैसे ही बाहर निकले तो पूर्व महापौर और समाज के ही एक युवक के बीच टकराव बढ़ गया। युवक ने पूर्व महापौर से अभद्रता कर दी तो स्थिति मारपीट तक पहुँच गयी।
इस बीच उनके साथ मौजूद समाज के लोग दोनों के बीच मे आये और दोनों को अलग कर स्थिति को संभाला। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच राजीनामा कराने के लिए देर रात तक वाल्मीकि महापंचायत के अध्यक्ष मानसिंह के आवास पर प्रयास चलते रहे।
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026