आगरा: थाना जगदीशपुरा में खतैना रोड पर एक घर में रविवार की दोपहर भीषण आग लग गई। घर में एक बुजुर्ग महिला थी। जो धुएं देख बाहर निकल आईं। घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आगू पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
खतैना से प्रतापनगर जाने वाली सड़क पर एल 44 डबल स्टोरी मकान में महेंद्र सपरा का परिवार रहता है। घर में 70 साल की बुजुर्ग महिला पदमा थीं। बेटा रॉकी घर के बाहर था। बहू और बच्चे थोड़ी देर पहले ही बाजार निकले थे। पदमा ने किचन में धुआं उठता देखा। वह घर से बाहर किसी को बुलाने के लिए निकली, इतने में ही पूरे घर में आग धधक उठी।
वहां से गुजर रहे लोगों ने आसपास के लोगों के साथ एमसीबी को डाउन किया। पत्थर मारकर घर के शीशे तोड़े जिससे धुआं बाहर निकले। शीशे तोड़ते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। लोगों ने एसएसपी ऑफिस में सूचना दी, जिसके बाद दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग से पूरे घर का सामान जलकर राख हो गया, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
- आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: ‘असेम्बलिंग’ नहीं ‘मैन्युफैक्चरिंग’ पर दें जोर, $100 बिलियन निर्यात का लक्ष्य - March 21, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किसानों को बांटे सम्मान पत्र; बोले- किसान की खुशहाली ही देश की प्रगति का आधार - March 21, 2026
- मथुरा: गौरक्षक फरसा वाले बाबा की मौत से बड़ा बवाल, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, पथराव, मौके पर पहुंचे DIG, सीएम योगी ने लिया संज्ञान - March 21, 2026