आगरा: थाना बसई अरेला के प्राचीन चामुंडा मंदिर के पास जमीन को समतल करने के दौरान सोने-चांदी के सिक्कों से भरा हुआ मटका मिला। यह खबर आग की तरह आसपास के क्षेत्रों में भी फैली और गांव के लोग सिक्के लेकर भाग गए। अब पुलिस गांव वालों से सिक्के वापस मांग रही है।
गांव में प्राचीन चामुंडा मंदिर है। इसके पास खाली जमीन पर गोशाला निर्माण के लिए जमीन को ट्रैक्टर से समतल किया जा रहा था। समतल करने के दौरान एक मटका मिला, जिसमें सोने-चांदी के सिक्के भरे हुए थे। ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार सेवाराम के साथ मंदिर में सेवा करने वाले गरीबदास ने सिक्के अपने पास रख लिए। सिक्के मिलने की बात गांव में फैली तो पूरा गांव जमीन पर पहुंच गया। जिन लोगों को सिक्के जमीन पर गिरे मिले, वे सिक्के लेकर भाग गए। सिक्कों के लिए भीड़ लग गई। ये सिक्के ब्रिटिश हुकूमत के दौरान 1940-42 के दौरान के बताए जा रहे हैं। सिक्कों पर किंग जॉर्ज की फोटो छपी हुई है।
सिक्के मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को गांव वालों ने बताया कि कुछ लोग सिक्के लेकर भाग गए हैं। पुलिस अब सिक्के वापस ले रही है। गरीबदास के पास से तीन चांदी के सिक्के वापस लिए गए। पुलिस ट्रैक्टर चालक, ठेकेदार के पास भी सिक्के वापस ले रही है।
ग्राम प्रधान ने पूरे मामले की जिला प्रशासन से शिकायत की है। प्रशासन ने एएसआई को जानकारी दी है। सिक्कों के ऐतिहासिक महत्व को जानने के लिए जांच की जाएगी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 2026: क्रिकेटर-शिक्षक तपेश शर्मा की नई पारी - October 14, 2025
- सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र मोक्ष धाम आगरा में 7 लाख रुपए में शिव प्रतिमा स्थापित, श्रद्धा और सौहार्द्र का संगम - October 13, 2025
- फतेहपुर सीकरी में फिर जगमगाई सड़कें: पूर्व प्रधान महावीर सिंह वर्मा की पहल से शुरू हुआ स्ट्रीट लाइट सुधार कार्य - October 13, 2025