आगरा। आगरा शहर की सड़कों को ‘मयखाना’ बनाने वालों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर ने एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पब्लिक प्लेस पर शराब पीने और अराजकता फैलाने वालों पर नकेल कसने के लिए आगरा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इस विशेष अभियान के तहत बड़े पैमाने पर चेकिंग की गई, जिसमें हजारों लोगों और वाहनों पर शिकंजा कसा गया।
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने:
- 16,000 से ज़्यादा लोगों को सड़क पर शराब पीते हुए चेक किया।
- 9,000 से ज़्यादा वाहनों की गहनता से जाँच की गई।
- नियमों का उल्लंघन करने वाले 110 वाहनों को सीज़ कर दिया गया।
- 1900 से ज़्यादा लोगों पर चालान की कार्यवाही की गई।
- 376 लोगों पर बीएनएस 170 (भारतीय न्याय संहिता) के तहत कार्रवाई की गई।
- 1900 से ज़्यादा लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।
डीसीपी सिटी आगरा सोनम कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति दोबारा सड़क पर शराब पीते हुए पकड़ा जाता है, तो उस पर बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 155 के तहत कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
इस अभियान का उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आगरा पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से सड़कों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर लगाम लगने की उम्मीद है।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026