उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में सोमवार को नौ साल की बच्ची की घर में ही हत्या कर दी गई। उसका शव एक कमरे में अलमारी के अंदर रजाई में छिपाया गया था। देर रात पुलिस ने शव बरामद करने के साथ मकान में ही किराए पर रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बालिका के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई है।
बालिका के पिता मूलरूप से आगरा के मंटोला इलाके के रहने वाले हैं। वह तकरीबन 10 साल से जगदीशपुरा क्षेत्र में रह रहे हैं। वह मजदूरी करते हैं। पांच साल से एक मकान में किराए पर रह रहे थे। पत्नी भी घरों में झाड़ूपोछा करती हैं। सोमवार सुबह बच्ची के माता-पिता काम पर चले गए। छोटा भाई घर में खेल रहा था। दोपहर में दो बजे मां घर आई। उन्हें बेटी कहीं नजर नहीं आई। उन्होंने घर में ही किराए पर रहने वाले प्रकाश के बेटे सनी से बेटी के बारे में पूछा। उसने कह दिया कि वह बाजार गई है। तब से लौटकर नहीं आई है।
मां को चिंता हुई वह बेटी की आसपास तलाश करने लगीं। मगर, वह नहीं मिली। शाम को 5:30 बजे पिता आए। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें बच्ची कहीं नजर नहीं आई। इस पर मां से घर में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शक के आधार पर किराएदार सनी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया और बच्ची को छिपाने के बारे में बताया। इस पुलिस उसे घर लेकर पहुंची।
एक कमरे का ताला खुलवाकर शव बरामद किया गया। शव दीवार में बनी अलमारी के अंदर रजाई में लिपटा हुआ था। बेटी की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डीसीपी सिटी आगरा विकास कुमार का कहना है कि बच्ची की गुमशुदगी सूचना पर पुलिस पहुंची थी। एक युवक सनी की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सनी के ही हत्या करने की बात सामने आई है।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026