सात एलईडी द्वारों से होगा जनकपुरी लाइव
आगरा। जनकपुरी में कुल 51 द्वार सजेंगे, जो जनकपुरी महोत्सव को भव्यता और सुन्दरता प्रदान करेंगे। इनमें से जनकपुरी महल के आस-पास के सात द्वार एलईडी होंगे, जिन पर जनकपुरी महोत्सव में घूमते श्रद्धालु मंच के कार्यक्रम व स्वरूपों के दर्शन लाइव कर सकेंगे।
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल व संयोजक गौरव राजावत व राहुल चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 51 द्वारों के नाम रामायण के पात्रों (ऋषि वशिष्ठ, संत वाल्मिकी, गुरु विश्वामित्र, हनुमान, अंगद, सुग्रीव, नल, नील…) के नाम पर रखे जाएंगे। एलईडी वाले मुख्य सात द्वार जनकपुरी महल के आस-पास सजाए जाएंगे। जिससे श्रद्धालु घूमते फिरते हुए मंच पर आयोजित कार्यक्रम व स्वरूपों के दर्शन कर सकें। मंच पर भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
वहीं आज संध्या काल में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति कार्यालय में भक्ति भाव के साथ आरती का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारियों संग क्षेत्रीय लोगों ने भी भाग लिया। आरती से पूर्व कीर्तन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मधु बघेल, प्रीति उपाध्याय, अनुराग उपाध्याय, राहुल सागर, मुनेन्द्र जादौन, मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा, दिलीप खंडेलवाल, संजय अग्रवाल, मनोज वर्मा, वर्षा,पारुल, श्वेता अग्रवाल, दीपा गर्ग, शालिनी बंसल, कल्पना, पूनम जैन, राधा, दीपिका, ज्योति अंजना, रिम्मी, कीर्ति, डिम्पल, नीतू, दीपा, एकता गर्ग आदि उपस्थित थीं।
- भाभी की बहन ने ठुकराया रिश्ता, तो नाराज देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, खुद भी लहूलुहान - February 15, 2026
- आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने लगाई गिरिराज परिक्रमा, दुग्धाभिषेक कर लिया पवित्र स्थलों का आशीर्वाद - February 15, 2026
- ताजनगरी में ‘दिवाली’ जैसा जश्न: पाकिस्तान को धूल चटाते ही झूम उठा आगरा, आधी रात तक गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे - February 15, 2026