Agra News: जनकपुरी महोत्सव केंद्रीय कार्यालय में गूंजे जयकारे; जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने की प्रभु श्रीराम की महाआरती

PRESS RELEASE

आगरा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के भावना एस्टेट स्थित केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को आयोजित दैनिक महाआरती में आगरा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने सहभागिता करते हुए विधिवत महाआरती की तथा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी के चरणों में पूजा-अर्चना की। उनके आगमन पर आयोजन समिति की ओर से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

महाआरती के पश्चात डॉ मंजू भदौरिया ने जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों एवं आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनकपुरी महोत्सव आगरा की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में समाज की व्यापक सहभागिता हमारी सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत करती है। उन्होंने आयोजन समिति को महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार (राजू यादव) ने डॉ मंजू भदौरिया का स्वागत करते हुए कहा कि जनकपुरी महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने महाआरती में सम्मिलित होकर आयोजन समिति का उत्साह बढ़ाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह ने कहा कि केंद्रीय कार्यालय में प्रतिदिन आयोजित हो रही महाआरती में लगातार गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की सहभागिता हो रही है। उन्होंने बताया कि जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां विभिन्न स्तरों पर तेजी से आगे बढ़ रही हैं और महाआरती में श्रद्धालुओं की सहभागिता भी निरंतर बढ़ रही है।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल, मुख्य संयोजक मनोज बंसल, मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, महामंत्री मनोज जादौन, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल ग्वाला, स्वागताध्यक्ष अरविंद शर्मा सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, महिला मंडल से अध्यक्ष अमृता पोरवाल, मुख्य संरक्षक आरती शर्मा मुख्य कार्यकारी अधिकारी शीतल अग्रवाल के अलावा पार्षद वेदप्रकाश गोस्वामी, अनुज भारद्वाज रोहन गुप्ता, दीप्ति अग्रवाल, एकता बंसल, अनामिका शर्मा, संगीता सिंह, रश्मि सिंह, निधि मंगल, वाणी चौहान आकांक्षी शर्मा अनुराधा वर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे

Dr. Bhanu Pratap Singh