
आगरा: नगर निगम की अतिक्रमण हटाने वाली टीम का मंगलवार को ट्रांस यमुना फेस-1 स्थित एक रेस्टोरेंट की महिला संचालक से तीखा विवाद हो गया। महिला ने अतिक्रमण का उठाया हुआ सामान नगर निगम टीम से जबरन वापस ले लिया। दुकानदारों के एकजुट होने के बाद आखिरकार टीम को सामान लौटाना पड़ा।
नगर निगम की ओर से सड़कों पर अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को भी नगर निगम की टीम ट्रांस यमुना फेस एक पहुंची और यहां सड़कों पर लगे अतिक्रमण को हटाकर सामान को जब्त करने लगी लेकिन यहां दुकानदारों का जबर्दस्त विरोध देखने को मिला। एक रेस्टोरेंट संचालिका के साथ तो तीखा विवाद हो गया। रेस्टोरेंट संचालिका ने अतिक्रमण का उठाया सामान नगर निगम टीम से जबरन वापस ले लिया। बाद में सभी दुकानदारों के एकजुट होने के बाद आखिरकार टीम को सामान लौटाना पड़ गया।
क्षेत्रीय निवासियों द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों के बाद, नगर निगम की अतिक्रमण टास्क फोर्स पहले भी यहां कई बार कार्रवाई कर चुकी है। इसके बावजूद, अतिक्रमण की समस्या पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाई थी। ट्रांस यमुना में भी दुकानदार व रेस्टोरेंट संचालक द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण कर रखा है जिसके कारण यहां जाम की समस्या रहती है। इसे हटाने के लिए नगर निगम द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।
दुकानदारों की बढ़ती संख्या और उनके एकजुट विरोध को देखते हुए, नगर निगम की अतिक्रमण टीम को झुकना पड़ा।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026