सिविल एनक्लेव के निर्माण एवं यात्रियों की सुविधा के लिए अर्जुन नगर गेट के पास बनने वाले विजिटर शेड की समस्याएं दूर की जाएं
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री और आगरा के सांसद और आगरा हवाई अड्डा सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल की अध्यक्षता में समिति की बैठक आगरा एयरपोर्ट पर हुई। आगरा छावनी से विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश समिति के उपाध्यक्ष हैं। बैठक में इस बात का राज खुला कि कई एयरलाइन्स आगरा में क्यों नहीं आना चाहती हैं।
बैठक में वर्तमान एयरपोर्ट की समस्या और यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ नए सिविल एनक्लेव के निर्माण एवं यात्रियों की सुविधा के लिए अर्जुन नगर गेट के पास बनने वाले विजिटर शेड की यथास्थिति पर चर्चा की गई। नए सिविल एनक्लेव के निर्माण में आने वाली सभी समस्यों को शीघ्र निस्तारित करने हेतु संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त आगरावासियों की सुविधा के मद्देनजर आगरा से अन्य शहरों की उड़ान शुरू करने के लिए इंडिगो एयरलाइन्स से प्रयास करने के लिए कहा।
निदेशक विमानपत्तन ने बैठक में इंगित किया कि हवाई यात्रियों तथा कुछ विशिष्ट व्यक्तियों के आवागमन में एयर फोर्स के गेट पर समस्या उत्पन्न होती है। इस कारण कई एयरलाइन अपनी उड़ानों के संचालन में रुचि नहीं लेती हैं।

हवाई अड्डा सलाहकार समिति के सदस्यों के अतिरिक्त भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, स्थानीय प्रशासन/पुलिस, इंडिगो एयरलाइन्स, वायुसेना और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
कमेटी के पदाधिकारी
- प्रो. एसपी सिंह बघेल, केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री, निवासी न्यू शाहगंज, आगरा – अध्यक्ष
- राजकुमार चाहर, सांसद फतेहपुर सीकरी, निवासी अजीत नगर खेरिया मोड़, आगरा- सह अध्यक्ष
- डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक आगरा छावनी, निवासी डिफेंस एस्टेट, आगरा- उपाध्यक्ष
- पूरन डावर, एफमेक अध्यक्ष एवं उद्यमी, निवासी भरतपुर हाउस, आगरा- सदस्य
- रजत अस्थाना, होटल व्यवसायी, निवासी गोकुलपुरा, आगरा- सदस्य
- गोपाल गुप्ता, उद्यमी, निवासी लाजपत कुंज, आगरा- सदस्य
- सुनील विकल, सामाजिक कार्यकर्ता, निवासी कमलानगर, आगरा –सदस्य
- संजय अरोरा, पर्यटन व्यवसायी, निवासी अमर लोक कॉलोनी ताजगंज, आगरा, सदस्य
उकडू बैठना भूल चुके हैं शहरीलोग, जानिए क्या क्या होते है स्वास्थ्य लाभ
- सरकार किसी को भी मंत्री बना सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को नया शिक्षा मंत्री बनाया जो रेप आरोपी के समर्थन खड़े थे: राहुल गांधी - July 28, 2026
- आगरा बाल संप्रेषण गृह से फरार हुआ बाल अपचारी; ऑटो चालक की सतर्कता से चंद मिनटों में पकड़ा गया, 5 कर्मचारी नपे - July 28, 2026
- ’रेड रन मैराथन’ में दिखा छात्रों का जोश; विजेताओं को मिला सम्मान, एड्स के खिलाफ एकजुट हुआ आगरा - July 28, 2026