लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनैतिक दलों द्वारा खूब तैयारियां की जा रही है। कहीं सीटों के बंटवारे पर चर्चा हो रही है, तो कहीं कोई गठबंधन बनाने को लेकर प्रयास में जुटा हुआ है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इस बीच बहराइच पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इस चुनाव के बाद सत्ताधारी भाजपा लोगों से उनके वोट का अधिकार भी छीन सकती है।
उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई बड़ी है। अपने पड़ोसी देशों को भी देख लो, चीन में कोई वोटिंग नहीं हो रही है। रूस जैसे देश में वोटिंग नहीं होती, केवल नाम मात्र की वोटिंग होती है।
अखिलेश यादव ने लोगों को पीडीए से जुड़ने को कहा
उन्होंने कहा कि रूस में उनका लीडर ऑफ अपोजिशन जेल में मारा गया। और भी मुल्क हैं जहां पर लोकतंत्र का हाल ऐसा ही है। ये सरकार लगातार चाहे चुनाव आयोग हो, चाहे कोर्ट हो या कोई अन्य संस्था हो उसे प्रभावित कर रही है। ये सरकारी मीडिया को भी प्रभावित करने का काम कर रही है। मीडिया के लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। मीडिया के लोग अगर सच्ची खबर चलाएंगे तो उनपर भी पाबंदी है। बड़े लोगों के लिए सीबीआई और पत्रकारों के लिए थाने वाले एसओ छोटे वाले हैं। झगड़ा बराबर का है। इसलिए लड़ाई बड़ी है। हम सबसे अपील करेंगे की पीडीए से वे जुड़ जाएं।
राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि पीडीए की लड़ाई मजबूत होगी। पीडीए एनडीए को हराएगा। जब हम लोग टिकट व सीटें बांट रहे हैं, उस दौरान भाजपा टिकट काटने का सोच रही है। बता दें कि अखिलेश यादव आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल होने वाले हैं। दरअसल राहुल गांधी की यात्रा इन दिनों यूपी में है। जब राहुल गांधी की यात्रा आगरा पहुंचेगी। तब राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। बता दें कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में सीटों के बंटवारे को लेकर भी बात चल रही है।
-एजेंसी
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: हनुमान जी के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण लंका, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान - October 15, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा से पहले घमासान: समिति गठन को लेकर भाजपा और सपा समर्थित गुट आमने-सामने, डीसीपी कार्यालय पहुंचा विवाद - October 15, 2026
- आगरा में साइबर ठगी के दो बड़े मामले: डिजिटल लॉक तोड़ने के बाद खाते से निकाले रुपये, तो एपीके लिंक से 9.80 लाख की चपत - October 15, 2026