अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक बार फिर मर्यादाओं को ताक पर रखने वाला मामला सामने आया है। अभी लोग सास-दामाद के पुराने किस्से को भूले भी नहीं थे कि कोतवाली पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव बीसनपुर में एक मामी अपने सगे भांजे के साथ फरार हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि अगले ही महीने महिला के बेटे की शादी होने वाली थी।
शादी की खुशियां मातम में बदली
पीड़ित पति के अनुसार, उनके बड़े बेटे की शादी 6 मार्च 2026 को तय है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन खुशियों को अपनों की ही नजर लग गई। 25 जनवरी को पत्नी मायके जाने का बहाना बनाकर घर से निकली और फिर कभी वापस नहीं आई। बाद में खुलासा हुआ कि वह अपने से 16 साल छोटे भांजे विक्रम के साथ फरार हो गई है।
बेटे की शादी के गहने और कैश भी ले गई साथ
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखा 1 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई है। गायब सामान में सोने का मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी और पायजेब शामिल है। पति ने कहा ये सभी गहने बेटे की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर बनाए गए थे। अब पति को डर है कि गहनों और पैसों के अभाव में बेटे की शादी टूट सकती है।
SSP ऑफिस में बेबस पति की गुहार
घटना को एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। थक-हारकर बेबस पति अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नीरज जादोन के पास पहुंचा और रोते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने कहा, “साहब, पत्नी को बरामद करा दो, वरना समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं रहूंगा और बेटे की शादी रुक जाएगी।”
9 लोगों पर FIR, पुलिस की तलाश जारी
पुलिस ने पति की तहरीर पर प्रेमी भांजे विक्रम समेत 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग और बड़ी साजिश के एंगल से देख रही है। पुलिस की टीमें फरार जोड़े के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026