राजस्थान के अजमेर में बना ढाई दिन का झोंपड़ा पिछले दो दिन सुर्खियों में है। यह मस्जिद अरावली पर्वतमाला की एक पहाड़ी पर स्थित है। भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने कहा है कि अजमेर की इस मस्जिद में जल्द ही संस्कृत के मंत्रों का पाठ किया जाएगा।
वास्तुकला का नायाब नमूना है ढाई दिन का झोंपड़ा
अमूमन किसी भव्य और ऐतिहासिक इमारत को बनने में कई साल लग जाते हैं लेकिन अजमेर में बनी यह ऐतिहासिक इमारत केवल 60 घंटे यानी ढाई दिन में बनी है। यह इमारत भारतीय मुस्लिम वास्तुकला का नायाब नमूना है। इस इमारत के प्रत्येक कोने में चक्राकार और बांसुरी के आकार की मीनारे निर्मित है। इसका निर्माण 1194 ईस्वी में किया गया। अफगान के सेनापति मोहम्मद गौरी के आदेश पर उनके गवर्नर कुतुबुद्दीन ऐबक ने इसका निर्माण कराया था।
पृथ्वीराज को हराने के बाद गौरी ने किया था कब्जा
इतिहासकारों के मुताबिक मोहम्मद गौरी ने तराईन के द्वितीय युद्ध में पृथ्वीराज चौहान को हरा दिया था। बाद में मोहम्मद गौरी की सेना ने पृथ्वीराज की राजधानी तारागढ़ अजमेर पर हमला किया था। उन्हीं दिनों अजमेर के संस्कृत विद्यालय को ध्वस्त करके उसे मस्जिद के रूप में परिवर्तित कर दिया गया।
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
संस्कृत महाविद्यालय पर हुए मस्जिद निर्माण के सबूत इस ढाई दिन के झोंपड़े पर आज भी देखे जा सकते हैं। झोंपड़े के मुख्य द्वार पर लगे एक शिलालेख में यहां विद्यालय होने का उल्लेख किया गया है। इस मस्जिद यानी ढाई दिन के झोंपड़ के खंभे पुराने हैं जिसकी नक्काशी कहीं से भी इस्लामिक नहीं लग रही जबकि नई बनाई गई दीवारों पर कुरान का आयतें लिखी है।
अंदर से मंदिर जैसा रूप
ढाई दिन का यह झोंपड़ा अंदर से मंदिर की तरह दिखता है। मंदिर के तरह ही खंभे हैं और उनके ऊपर बना गुबंद भी मंदिर के जैसा ही प्रतीत होता है। जब इसे मस्जिद का रूप दिया गया तो खंभों को यथावत रखा गया और थोड़ा जीर्णोद्धार करके इसे नया रूप दिया गया।
बीजेपी सांसद के बयान के बाद चर्चा
जयपुर के बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा ने ढाई दिन के झोपड़े को लेकर एक बयान दिया है। 8 जनवरी को जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस पर बोहरा ने कहा था कि अब वह दिन दूर नहीं जब अजमेर के ढाई दिन के झोपड़े में भी संस्कृत के मंत्रों का पाठ किया जाएगा। इस बयान के बाद पूरे प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
-agency
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026
- आगरा के बाह में रिटायर शिक्षक से 15 लाख हड़पने के लिए रची गई खौफनाक साजिश; पुलिस अधिकारियों के नाम पर ऐंठे रुपये, आरोपी गिरफ्तार - October 19, 2026
- ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला; बोले— पिता और चाचा की विरासत नहीं संभाल पा रहे सपा प्रमुख - October 19, 2026