कटरीना इस वक्त अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कटरीना ने जहां बताया कि फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ से उन्हें हटा दिया गया था, वहीं यह भी रिवील किया कि उन्होंने ‘जीरो’ में अनुष्का शर्मा वाले किरदार के लिए ऑडिशन दिया था।
‘जीरो’ को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे। कटरीना भी फिल्म में खास रोल में नजर आईं। हालांकि वह अनुष्का वाला रोल करना चाहती थीं।
कटरीना ने ‘मिड डे’ को दिए इंटरव्यू में फिल्म ‘जीरो’ को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि पहले फिल्म का नाम भी कुछ और था। साथ ही उनका इसमें डबल रोल था।
कटरीना करना चाहती थीं अनुष्का शर्मा वाला रोल
कटरीना ने बताया, ”जीरो’ में मैं असल में अनुष्का वाला किरदार निभाना चाहती थी। जब नरेशन खत्म हो गया तो मैंने कहा कि सर ये वाला रोल प्लीज मुझे करने दो। लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं बेटा, पहले ही कास्टिंग हो चुकी है। मतलब पहले ही कास्टिंग वाली बात तो नहीं बोली, लेकिन शायद यह कहा था कि इस रोल के लिए हमने किसी को पहले ही सोच लिया है।’ लेकिन कटरीना को इससे फर्क नहीं पड़ा। एक्ट्रेस के मुताबिक, अनुष्का वाला रोल उनके दिमाग में इस कदर चिपक गया था कि घर जाकर उन्होंने खुद का ऑडिशन टेप रिकॉर्ड किया और आनंद एल राय को भेज दिया।
कटरीना ने दिया था ऑडिशन, देखकर यह बोले थे डायरेक्टर
कटरीना ने कहा कि उन्होंने ऑडिशन आनंद एल राय को लैपटॉप पर दिखाया तो वह हैरान थे। एक्ट्रेस के मुताबिक आनंद एल राय ने कहा था, ‘मैं हैरान हूं कि यह तुमने किया है। प्लीज मुझे कुछ दिन दो। तो उस चीज से मुझे कुछ उम्मीद मिली।’
शाहरुख के कारण की थी ‘जीरो’
कटरीना ने बताया कि इस रोल के कारण वह उस किरदार को लेकर आशंका में पड़ गई थीं जो फिल्म में उन्हें ऑफर किया गया था। उन्हें लगने लगा था कि आनंद एल राय ने उन्हें जो रोल ऑफर किया है, क्या वह उसके लिए एकदम फिट हैं लेकिन फिर शाहरुख खान ने कटरीना का हौसला बढ़ाया और फिल्म करने को कहा।
कटरीना का डबल रोल, ‘कटरीना मेरी जान’ था फिल्म का नाम
कटरीना ने फिर यह भी बताया कि पहले ‘जीरो’ में उनका डबल रोल था। यही नहीं, फिल्म का नाम ‘कटरीना मेरी जान’ था। एक्ट्रेस के मुताबिक, पहले फिल्म की कहानी भी अलग थी। लेकिन बाद में बदलाव किए गए और कहानी ‘जीरो’ बन गई। उसके बाद शाहरुख इस फिल्म का हिस्सा बने।
कटरीना के पास फिल्म
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो कटरीना पिछले साल आई फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं। इसमें उनके ऑपोजिट विजय सेतुपति थे। फिलहाल एक्ट्रेस ने नया प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया है।
-एजेंसी
- गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का अनूठा रूप: गोरक्षपीठाधीश्वर की परंपरागत वेशभूषा में दो घंटे से अधिक समय तक किया विशेष पूजन - October 20, 2026
- संयुक्त राष्ट्र महासभा में गूंजी आगरा के सांसद नवीन जैन की आवाज: UNGA के 81वें सत्र में रखा भारत का पक्ष, वैश्विक व्यापार और कानूनी सुधारों पर दिया जोर - October 20, 2026
- आगरा की लायर्स कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व: मंदिर श्री सर्वेश्वर धाम में पारंपरिक रूप से हुआ शास्त्र और शस्त्र पूजन - October 20, 2026