मुंबई (अनिल बेदाग) : नारली पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्रों में मछुआरा समुदाय द्वारा मनाया जाता है। इस दिन लोग पूरे दिन का उपवास रखते हैं, अपनी नावों को सजाते हैं, और समुद्र के देवता वरुण से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें समृद्धि प्रदान करें और किसी भी प्राकृतिक समुद्री आपदा से उनकी रक्षा करें। नारली पूर्णिमा राखी के दिन ही मनाई जाती है, और इस प्रकार महाराष्ट्र के कई परिवारों के लिए यह एक दोहरा उत्सव होता है।
इस वर्ष, कोली आगरी समाज के अध्यक्ष चंदू दादा पाटिल के नेतृत्व में ऐरोली में श्रावण पूर्णिमा के दिन भव्य नारली पूर्णिमा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नवी मुंबई के नगर आयुक्त कैलाश शिंदे और अभिनेत्री एवं इन्फ्लुएंसर एकता जैन ने भी शिरकत की। इस उत्सव में लोक गीतों का आनंद सभी ने लिया। समुद्र देवता की पूजा की गई और एकवीरा माता की आरती की गई।
कैलाश शिंदे, एकता जैन और चंदू दादा पाटिल का हार पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अतिथियों को एकवीरा माता की फोटो फ्रेम भेंट की गई। नगर आयुक्त कैलाश शिंदे ने चंदू दादा पाटिल को ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए सराहा। इसके अलावा, वहां मौजूद मछुआरों को लाइफ जैकेट भी वितरित किए गए।
अभिनेत्री एकता जैन ने इस उत्सव में भाग लेकर अपनी खुशी व्यक्त की और चंदू दादा पाटिल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोक गीतों का आनंद लिया और इस पर्व की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की बात कही।
इस पूजा के बाद मछुआरों को समुद्र में जाने का शुभ मुहूर्त प्राप्त होता है।
-up18News
- आगरा के फतेहाबाद में पर्यावरण का महा-अभियान: सांसद राजकुमार चाहर ने किया पौधारोपण, प्लास्टिक के खिलाफ निकाली ‘शवयात्रा’ - June 5, 2026
- आगरा दीवानी कोर्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा महिला ने दिखाई चोटें, दरोगा समेत दो के खिलाफ जांच के आदेश - June 5, 2026
- आगरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए के अड्डे पर छापा, तीन सगे भाइयों समेत चार गिरफ्तार; नकदी बरामद - June 5, 2026