बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से आशुतोष राणा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टिंग के अलावा हिंदी भाषा पर अपनी मजबूत पकड़ के लिए आशुतोष की काफी सराहना की जाती है। सोशल मीडिया पर आशुतोष के कई वीडियोज पहले ही वायरल हो चुके हैं। अब आज महाशिवरात्रि के मौके पर आशुतोष ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह शिव तांडव स्रोत गाते हुए नजर आ रहे हैं।
See Video-
आशुतोष ने सोशल मीडिया पर अपना यह वीडियो शेयर करते हुए महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की वंदना की है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘शिव तांडव स्तोत्र का उसी लय और ताल में प्रिय आलोक श्रीवास्तव के द्वारा हिन्दी में किया गया सरल भावानुवाद निश्चित ही करोड़ों-करोड़ शिवानुरागियों के आनंद का कारण बनेगा। महादेव से प्रार्थना है की वे संसार में व्याप्त विकृति का संहार कर प्रकृति का रक्षण व संवर्धन करें, हर हर महादेव।’
आशुतोष राणा का यह वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल में आशुतोष राणा वेब सीरीज ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ में नजर आए थे जिसमें उनके काम की काफी तारीफ हुई है। अब आशुतोष जल्द ही ‘शमशेरा’, ‘पठान’ और ‘पृथ्वीराज’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
-एजेंसियां
- अखिलेश यादव का सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तीखा तंज: बोले- ‘स्टूल से कुर्सी पर तो बैठा दिया, पर हाथ उठाने की इजाजत नहीं दी’ - October 8, 2026
- संभल में अनोखी अंतिम यात्रा: 15 किलोमीटर लंबी शव यात्रा में सबसे आगे चले पालतू हाथी ‘मोहन’ और ‘परमा’, वीडियो हुआ वायरल - October 8, 2026
- वाराणसी दौरा: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद - October 8, 2026