Mathura (Uttar Pradesh, India)। बिहार से दिल्ली जा रही बस का डीजल खत्म होने पर बस चालक ने बस को साइड में खड़ा कर दिया । सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी इस हादसे में बस में सवार 3 यात्री और कैंटर में सवार एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कैसे हुई दुर्घटना
बिहार से सवारियां लेकर चली बस संख्या RJ-18 ,PB-1337 जैसे ही थाना यमुनापार क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे की माइलस्टोन संख्या 105 पर पहुंची, उसका अचानक डीजल खत्म हो गया। डीजल खत्म होने के कारण बस चालक ने बस को यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। पीछे से आ रहे तेज गति कैंटर संख्या HR-63,D-6931 बस में जा घुसा । टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार 3 यात्रियों और कैंटर में सवार एक व्यक्ति सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी कर्मचारियों द्वारा मृतकों शवों और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
कैंटर चालक को नींद आ गई
हादसे की वजह कैंटर चालक को नींद आना बताया गया है। बस में सवार मोहम्मद फारुख नाम के युवक ने बताया कि बस जिला कटिहार, बिहार से चली थी। यहां आकर डीजल खत्म हो गया। ड्राइवर डीजल लेने के लिए चला गया। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने मीडिया को घटना के बारे में जानकारी दी।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026