दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण करेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
Live story time
Agra Uttar Pradesh Bharat India.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ० मोहन भागवत 28 नवंबर को दोपहर 2 बजे मथुरा के फरह स्थित दीनदयाल गऊ ग्राम परखम में दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र सहित एडमिन ब्लॉक, क्लास रूम और बायोगैस जनरेटर का लोकार्पण और पशु चिकित्सालय, अनुसन्धान केंद्र और छात्रावास का शिलान्यास करेंगे।
यह जानकारी ब्रजप्रांत के सह प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर जुबली पार्क में कामधेनु गौशाला समिति द्वारा निर्मित दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम के सम्बंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में। उन्होंने बताया यह कार्यक्रम समाज में परिवर्तन की दृष्टि से बनी छह गतिविधियों में से एक गौ सेवा और संरक्षण गतिविधि के अन्तर्गत हो रहा है। गौ पालन लाभ हानि के हिसाब से नहीं, बल्कि कामधेनु की सेवा के भाव से किया जाता है। इस बात पर कोई संघर्ष करता है तो निश्चित रूप से पीड़ा होती है। भारत का किसान और असंख्य गौ भक्त गौ माता की रक्षा मानव कल्याण हेतु करता है। इसी उद्देश्य को लेकर इस संस्थान का लोकार्पण करने मोहन भागवत आ रहें हैं।
दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के कोषाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता ने बताया कि यह सम्पूर्ण प्रोजेक्ट 100 एकड़ में बनना प्रस्तावित है, जिसमें से 70 एकड़ जमीन क्रय कर ली गई है। समिति सदस्य डॉ० अनुराग शर्मा ने बताया कि गौ विज्ञान अनुसंधान एंव प्रशिक्षण केंद्र यह एक ऐसा अनूठा केंद्र होगा जहां गौवंश नस्ल सुधार, पंचगव्य की गुणवत्ता सुधार पर विश्वस्तरीय शोधकार्य किए जाएंगे। पंचगव्य से मनुष्यों की चिकित्सा, कैंसर जैसे असाध्य रोगों का इलाज वैज्ञानिक पद्धति से किया जाएगा। साथ ही गव्य उद्यमिता विकसित करने के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा। अनुसंधान केंद्र में विभिन्न विश्वस्तरीय लैबों का निर्माण किया जाएगा।
लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० मोहन भागवत सरसंघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होंगे। आशीर्वचन ऋतंभरा दीदी और मंगला माताजी हंस फाउंडेशन देंगी। शंकरलाल सदस्य अखिल भारतीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र का विमोचन भी किया गया।
पत्रकार वार्ता में मुकेश शर्मा, माधव महानगर प्रचार प्रमुख एवं देवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
- आगरा मंडल में श्रमिकों के पंजीकरण में ढिलाई पर मंडलायुक्त सख्त, फिरोजाबाद और मैनपुरी की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी - March 10, 2026
- किसान फॉर्च्यूनर से नहीं चलता…आगरा में आलू के दाम पर प्रदर्शन के दौरान भिड़ गए खाकी और खादी, वीडियो वायरल - March 9, 2026
- किसान फॉर्च्यूनर से नहीं चलता…आगरा में आलू के दाम पर प्रदर्शन के दौरान भिड़ गए खाकी और खादी, वीडियो वायरल - March 9, 2026