देश आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है। इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने जो बयान दिया, उसने खलबली मचा दी है। दरअसल इंद्रेश कुमार ने कहा है कि बापू की एक छोटी सी भूल ने देश के टुकड़े करा दिए। इसीलिए हमें आजादी टुकड़ों में मिली।
जनसंख्या फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर आए इंद्रेश कुमार ने कहा कि अंग्रेजों से वार्ता के लिए बापू, नेहरू और जिन्ना के बजाए सरदार वल्लभ भाई पटेल और सुभाष चंद्र बोस एडीसी चुने जाते तो भारत का विभाजन नहीं होता।
वोट के जरिये भारत पर कब्जा करने की होड़ मची
जनसंख्या फाउंडेशन की ओर से आयोजित हुंकार रैली में बोलते हुए आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि विश्व और देश में जनसंख्या असंतुलन तेजी से बढ़ रहा है। जल, जमीन और संसाधन कम होने लगे हैं। आंकलन के लिहाज से भारत की आबादी 80 से 90 करोड़ होनी चाहिए लेकिन 135 करोड़ हो गई। इंद्रेश कुमार ने कहा कि कुछ लोग भारत पर कब्जा करने का माध्यम मान कर जनसंख्या बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून को जल्द लागू करने की मांग की। साथ ही कहा कि देश में जो डबल स्टैंडर्ड चल रहा है, वह ठीक नहीं है। कानून सबके लिए समान होना चाहिए।
वह दिन भी आएगा, पाकिस्तान नक्शे पर नजर नहीं आएगा
इंद्रेश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान के अलग अलग प्रांत आजादी की बात कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि वह दिन दूर नहीं, जब पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से गायब हो जाएगा। एक दिन जब आप सो कर उठेंगे। तो देखेंगे कि पीओके भारत में मिल गया है। कहीं भी आने-जाने का कोई खतरा नहीं है।
लोगों को भड़का कर अपनी दुकानदारी चलाते हैं नेता
इंद्रेश कुमार ने कहा कि समाज को बांटना भड़काना और लड़वाना आज के नेताओं का प्रोफेशन है। इसी से उनकी दुकानदारी चलती है। फिर उनमें कोई तौकीर रजा तो कोई औवेसी है। केजरीवाल, राहुल और ममता भी मिल जाते हैं। इंद्रेश कुमार ने कहा कि अगर हम अपना सम्मान चाहते हैं तो हमें दूसरों का सम्मान करना भी आना चाहिए।
- मेटा के AI अलर्ट से ‘सुसाइड ड्रामा’ का पर्दाफाश: प्रेमिका को डराने के लिए युवक ने अपलोड किया गोलियां निगलने का फर्जी वीडियो, 10 मिनट में घर पहुंची आगरा पुलिस - February 17, 2026
- Agra News: कागजों में करोड़ों का टर्नओवर, पते पर मिला सन्नाटा; 5.07 करोड़ के ITC फर्जीवाड़े में फर्म स्वामी पर मुकदमा - February 17, 2026
- Agra News: कागजों में करोड़ों का टर्नओवर, पते पर मिला सन्नाटा; 5.07 करोड़ के ITC फर्जीवाड़े में फर्म स्वामी पर मुकदमा - February 17, 2026