अब तक आपने उत्तर प्रदेश पुलिस के एंकाउंटर वाले वीडियो देखे होंगे। जिसमें पुलिस को कई घंटो की मशक्कत के बाद अपराधी पुलिस के हत्थे लगता है। लेकिन सोशल मीडिया में यूपी पुलिस का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।
जिसमें पुलिस वीडियो बनाते हुए बिना बल का प्रयोग किये तमंचाधारी अपराधी को पकड़ती नजर आ रही है। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान अपराधी पुलिस को देखकर न तो भागने की कोशिश करता है और नही उसके चेहरे पर कोई सिकन या डर तक नजर नहीं आता। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
आन कैमरा गस्ती के दौरान एक और कट्टेबाज पकड़ा गया|||||
उत्तर प्रदेश पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है|||||••• pic.twitter.com/Q8Nw1C3906— Mahima Yadav (@SinghKinngSP) July 9, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश पुलिस का बताया जा रहा है। वीडियो देखकर मालूम हो रहा है कि पुलिस की जीप से कोई वीडियो बना रहा है। इस दौरान वीडियो में सड़क पर चलता एक युवक नजर आता है। पुलिस जीप रोकती है। जीप पर सवार पुलिसकर्मी अपराधी के पास जाते है उसकी तलाशी लेते है और तलाशी में तमंचा मिलता है।
पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है। इस दौरान अपराधी पुलिस को देखकर न तो घबराता है और न भागने की कोशिश करता है। साथ ही उसके पास से तमंचा सहित गिरफ्तार कर लेती है। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है। यह न्यूज वायरल वीडियो पर आधारित है। हालंकि यह वीडियो कब और कहां है up18news. com इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026