दुनिया में हम सभी के लिए सबसे प्यारी चीज अगर कोई होती है तो वो होता है, हमारा परिवार क्योंकि परिवार के बिना हम अपने होने की कल्पना भी नहीं कर सकते इसलिए जरूरी है कि परिवार में एकता और प्यार बना रहे। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
एक छत के नीचे रहना ही सब-कुछ नहीं
परिवार में एकता केवल एक छत के नीचे रहने से नहीं आती। परिवार के बीच बॉन्डिंग कैसी है, इस बात से पता चलता है कि परिवार एक साथ है या नहीं। अगर एक छत के नीचे रहकर भी परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे की खुशी और दुख के बारे में जानकारी नहीं है तो ऐसा साथ रहना, दूर रहने जैसा ही है।
मन से ना बने दूरी
परिवार में दूरी के लिए जरूरी नहीं कि हमारे बीच झगड़ा ही हो। अगर हम एक-दूसरे को पूरा समय नहीं दे पाते हैं, साथ में वक्त नहीं बिता पाते हैं तो अपने आप ही एक दूरी हमारे बीच आ जाती है इसलिए जरूरी है कि परिवार में एक समय ऐसा जरूर होना चाहिए, जब साब साथ बैठें।
दिन में एक बार करें ऐसा
पूरा प्रयास करें कि दिन में कम से कम एक बार पूरा परिवार नाश्ते या खाने पर साथ बैठ सके। इसके लिए थोड़ा-बहुत समझौता किसी को करना पड़े तो करना चाहिए ताकि खाने की टेबल पर शरीर के साथ ही भावनाओं को भी रोज पोषण मिल सके।
यदि ना हो संभव
जॉब कल्चर अब काफी बदल चुका है। शिफ्ट के हिसाब से काम होता है तो जरूरी नहीं कि एक साथ पूरा परिवार रोज बैठ पाए। ऐसे में आप सप्ताह में एक बार प्लान कर सकते हैं। यदि एक साथ सबकी छुट्टी ना पड़ती हो तो एक-एक करके एक-दूसरे की सुविधा के हिसाब से परिवार के सदस्य सप्ताह में एक दिन ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं।
साथ में करें प्लानिंग
एक साथ बैठकर आप लोग फैमिली मूवी देख सकते हैं, पिकनिक प्लान कर सकते हैं, अलग-अलग शॉपिंग पर जाने की जगह एक साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। नहीं तो घर पर सब मिलकर कुकिंग, घर की सफाई जैसे छोटे-छोटे काम मिलकर कर सकते हैं। ऐसा करने से बॉन्डिंग मजबूत होती है।
ऐसा भी कर सकते हैं
आप लोग एक साथ फैमिली लंच या डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। जिस फैमिली मेंबर का ऑफ नहीं है, उसके ऑफिस के पास कहीं लंच या डिनर प्लान कर सकते हैं ताकि ब्रेक टाइम में वह आसानी से आपको जॉइन कर सके। करके तो देखिए, बहुत इंजॉय करेंगे आप लोग इसे।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026