Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा में बुधवार सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। गुरुवार की सुबह ही घटिया चौराहे के निकट स्थित ताज प्रेस क्लब का एक हिस्सा गिर गया। गनीमत यह रही की इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नही हुई। जिन लोगों ने ताज प्रेस क्लब के हिस्से को गिरते हुए देखा, उनकी रूह कांप गई। स्थानीय लोगो ने तुरंत इसकी सूचना सम्बन्धित अधिकारियों को दी।
स्थानीय लोगों का कहना है लगभग 8 बजे की घटना है, सुबह का समय था। अधिकतर स्कूली बच्चे निकल चुके थे। अगर यह हादसा थोड़ी देर पहले हुआ होता तो बड़ी जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता क्योंकि यहां से काफी संख्या में छात्र छात्राएं पैदल ही अपने स्कूल जाते है।
लोगों ने बताया कि नगर निगम की बिल्डिंग थी जो ताज प्रेस क्लब को दी गई थी। सही से रखरखाव न होने के कारण इस बिल्डिंग का एक हिस्सा काफी जर्जर था, जो गिर गया।
- सीतापुर में बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: ‘राम मंदिर ट्रस्ट और जांच एजेंसी दोनों डबल इंजन के अधीन, निष्पक्ष जांच संभव नहीं’ - July 7, 2026
- जिन्होंने न छोड़ा प्रभु का दरबार… वो क्या छोड़ेंगे बगीचा और बाग…, सीएम योगी के 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य पर अखिलेश यादव का तीखा हमला - July 7, 2026
- आगरा के निबोहरा में दलित परिवार की बारात के रास्ते पर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्वक निकली बारात - July 7, 2026