आबकारी विभाग और पुलिस ने पकड़ी 200 बोतलें
आगरा: कमलानगर स्थित एक फ्लैट में टिफिन सर्विस की आड़ में चल रही शराब तस्करी की जा रही थी। आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मार कर बड़ी संख्या में हरियाणा की महंगी शराब की 200 बोतलें बरामद की।
थाना न्यू आगरा अंतर्गत कमलानगर में प्रेम रतन अपार्टमेंट में हरियाणा से लाई गई शराब की तस्करी हो रही थी। तीसरी मंजिल का यह फ्लैट वंश नाम के युवक का बताया गया है। आज मंगलवार शाम पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने एक सूचना पर यहां छापा मारा। चेकिंग के दौरान घर में बने पलंग और दीवान को खोला गया तो उसमें शराब की बोतलें भरी हुई थीं। सभी बोतलें महंगे ब्रांड की थी।
पुलिस का कहना है कि शराब की बोतलों की ऑन डिमांड सप्लाई की जाती थी। आगरा से कम दाम पर शराब दी जाती थी। छापे में करीब 200 बोतलें मिली हैं। जिस फ्लैट में शराब की बोतलें मिली हैं, उस घर से टिफिन सर्विस भी की जाती थी। इस संबंध में थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। परिवार सहित शराब माफिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
- आगरा के महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज जाट हाउस की सच्चाई जानकार हैरान रह जाएंगे, आंख बंद किए बैठे हैं जाट नेता - July 10, 2026
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026