Agra, Uttar pradesh, India. श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह के लिए अभियान जारी है। आगरा विभाग के विभिन्न स्थानों पर समस्त हिन्दू समाज के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,विश्व हिन्दू परिषद, भाजपा, दुर्गा वाहिनी, विद्या भारती, लघु भारती आदि के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मिलकर निधि संग्रह के लिए वातावरण सृजित कर रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंकज खंडेलवाल ने बताया कि आगरा विभाग में नगर, खंड, प्रखंड, तहसील, गांव आदि क्षेत्रों में प्रातः प्रभात फेरी के साथ जनसंपर्क घर घर जाकर किया जा रहा है। 9 जनवरी को पूरे आगरा महानगर में भाजपा द्वारा वार्ड स्तर पर वाहन रैली निकाली जाएगी। 10 जनवरी को 75 स्थानों पर विस्तारकों का प्रशिक्षण होगा और प्रचार-प्रसार की सामग्री वितरित की जाएगी।

आरएसएस के मनमोहन निरंकारी ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत गायत्री सिग्नेचर कॉलोनी, आयुषि विहार, गायत्री एनक्लेव, दयालबाग, रामबाग, ट्रांस यमुना, कमला नगर, बल्केश्वर व आसपास के क्षेत्रों में प्रभात फेरी व राम नाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। संकीर्तन यात्रा में कई गणमान्य लोग की उपस्थिति विशेष रही। प्रभात फेरी द्वारा जन जागरण अभियान जन जन में पहुँचाने का प्रयास है। श्रीराममंदिर निर्माण से जुड़े संघर्ष का पोस्टर, फोल्डर व अन्य साहित्य, कूपन व रसीद बुक आदि शामिल हैं।
अभियान में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रभावशाली लोगों की सूची बनाकर उनके सहयोग से अभियान को गति दी जा रही है। आगरा छावनी महानगर में करीब 85 बस्तियों में प्रभात फेरी, व जन जागरण का कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है। जिससे ज्यादा से रामभक्तों तक अभियान पहुंचे और उनकी धार्मिक भावना को सहेजा जा सके। कार्यकर्ता व अनुषांगिक संगठन इस कार्य में अपनी-अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।
विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान प्रमुख रूप से विहिप प्रांत संगठन मंत्री सुनील, मनमोहन निरंकारी, खगेश, हरेंद्र, मोहन, राकेश त्यागी, दिग्विजय नाथ तिवारी, अमित सिंह, मिक्की ओबरॉय, धर्मेंद्र वर्मा, प्रदीप मंगल, धर्मेंद्र शर्मा, संजय मल्होत्रा, शिवम कुशवाहा, रीना बहन, सुमित उपाध्याय, प्रमेंद्र जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
- Chicken Shoot Game – Vytváření spolehlivosti Krok za krokem na australském trhu - September 13, 2026
- Sankra Casino introduceert een regionale toets toe en past het platform aan voor Hollandse voorkeuren - September 11, 2026
- Casino LuckyWins – Est-il fiable ? Lisez les avis Trustpilot pour le Canada - September 10, 2026