Lucknow, Uttar Pradesh, India. सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को आगे बढ़ाने से पहले सत्यापित कर लें। कहीं ऐसा न हो कि आप को उल्टा पड़ जाए। सोशल मीडिया महानायक अमिताभ बच्चन को कई बार मृत घोषित कर चुका है। दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (Former DGP UP Police) को मृत घोषित कर दिया। उनके फोटो के साथ श्रद्धांजलि दी जाने लगी। उल्लेखनीय है कि वे आगरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे हैं। इस कारण आगरा वाले भी उन्हें फोन कर रहे थे।
वॉट्सऐप पर एक ग्रुप है- INS/SI(C) of UPP। इस ग्रुप में निखिलेश मिश्रा के नाम से एक संदेश आया- सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एके जैन के निधन का समाचार मिला। सुनकर स्तबद्ध हूं। बताया गया कि हृदयाघात से उनका निधन हुआ। पूरे पुलिस विभाग में एके जैन के नाम से पूर्व डीजीपी अरविन्द कुमार जैन प्रसिद्ध हैं। जिन लोगों ने उनके साथ काम किया है, वे चिंतित हो गए। सब संदेश को अग्रसारित करने लगे। किसी ने भी सूचना को पुष्ट करने की जरूरत नहीं समझी।

यह समाचार लाइव स्टोरी टाइम को मिला। हमने एके जैन को फोन किया तो उन्होंने ही रिसीव किया। उन्होंने बताया कि मैं पूरी तरह स्वस्थ हूँ। एक अन्य आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार जैन का स्वर्गवास हुआ है। उसका नाम संक्षिप्त करके एके जैन कर दिया और लोग मेरे बारे में अनुमान लगाने लगे। हालांकि संदेश में यह लिखा हुआ था कि डीआईजी पद से सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। लाइव स्टोरी टाइम पूर्व डीजीपी अरविन्द कुमार जैन के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता है।
- Parhaat nettikasinot 2026: Luotettavuus ja bonusten arviointi - June 16, 2026
- Past Win Records and Big Payouts in Big Bass Bonanza Machine for United Kingdom - June 16, 2026
- Gioca dal vivo e vinci subito in Italia su Golisimo Casino - June 15, 2026