आगरा। एडीए ( आगरा विकास प्राधिकरण ) का महाबली अवैध कॉलोनियों पर चौथे दिन भी कहर बनकर टूट पड़ा । जिसने लोहामंडी वार्ड में एक अवैध कॉलोनी को अपने पंजे से ध्वस्त कर दिया है ।
आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ के निर्देश पर अवैध कॉलोनियों के खिलाफ इन दिनों कड़ी कार्रवाई की जा रही है । इसी कड़ी में प्राधिकरण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही ।
इन्दर गोयल, धीरेन्द्र सिंह एवं कांति प्रसाद अग्रवाल डी-15 कमला नगर द्वारा खसरा सं0- 188 मौजा- चौहटना, आगरा पर लगभग 04 बीघा में अनाधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थी । जिसमें क्षेत्रफल में भू-विभाजन कर प्लॉटिंग का कार्य कर विकास कार्य किया जा रहा था । आगरा विकास प्राधिकरण की टीम को स्थल पर कोई स्वीकृति नहीं दिखाये जाने पर अवैध विकास कार्य, अवैध प्लॉटिंग को उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 (1) के अन्तर्गत ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में प्राधिकरण सहायक अभियन्ता के नेतृत्व में अवर अभियन्तागण व सम्बन्धित थाना पुलिस बल एवं प्राधिकरण सचल दस्ता के सहयोग से सम्पादित की गई।
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026