सहारनपुर। पश्चिमी उत्तरप्रदेश के इस जिले में आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर शॉकिंग न्यूज है। यहां हर दिन हॉस्पिटल में 100 से 150 लोग कुत्तों के काटने के बाद हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. इससे पूरे शहर के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में पिछले 8 महीनों में 10 से 15 हज़ार लोगों को ये स्ट्रीट डॉग्स काट चुके है. इन स्ट्रीट डॉग्स का सबसे ज्यादा निशाना मासूम बच्चे बन रहे हैं. जिला हॉस्पिटल के चीफ फार्मासिस्ट राकेश गोस्वामी का कहना है कि भीषण गर्मी की वजह से डॉग्स ज्यादा आक्रामक हो रहे हैं.
जिला हॉस्पिटल मे रोजाना 100 से 150 लोग डॉग्स के काटे जाने के बाद ईलाज के लिए पहुंच रहे हैं. इन पीड़ितों को एन्टी रैबीज व अन्य इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं. खूंखार स्ट्रीट डॉग्स के काटने के बाद जिला हॉस्पिटल की ओपीडी में हर रोज 100 से 150 तक लोग एन्टी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं. शहर से लेकर गांव की गलियों तक इन खूंखार स्ट्रीट डॉग्स की वजह से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.
क्या बड़े क्या नौजवान और क्या मासूम बच्चे सब इन डॉग्स का शिकार हो रहे है. जिला हॉस्पिटल में रोजाना बड़े बूढ़े व बच्चों को एन्टी रैबीज इंजेक्शन लगाया जा रहा है. शहर से लेकर गांव की गलियों में घूमते ये स्ट्रीट डॉग्स लोगों की जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं.
- आगरा के सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: 800 विद्यार्थियों ने शहीदों और विस्थापितों के संघर्षों को किया नमन - August 15, 2026
- आगरा में मनोरम ग्रुप ने अनोखे अंदाज में मनाई स्वतंत्रता दिवस की खुशियां: बजाज चेतक के 100 परिवारों को दिखाया गया ‘बटवारा’ फिल्म का विशेष शो - August 15, 2026
- आगरा में जूता व्यापारियों की अनोखी पहल, ‘एक तिरंगा, एक संकल्प’ के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे - August 14, 2026