कोतवाली थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र चौमा चौकी के गांव चुरियारी का मामला, सूत्रों से पता चल रहा है कि 70 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप के बाद की हत्या, पोस्टमार्टम के बाद होगा बड़ा खुलासा।
Agra : फतेहपुर सीकरी: थाना क्षेत्र के अंतर्गत विगत शाम महिला का शव आज प्रातः 6 बजे करीब बाजरा के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई है, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाजार के खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन वृद्ध महिला के साथ लूट और रेप के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
घटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चुरियारी में हुई है, गांव चुरियारी निवासी वृद्ध महिला ओम देवी, जिनकी उम्र करीब 70 वर्ष थी, पिछले दिनों किसान मोहन सिंह उर्फ़ बनिया के खेत में बाजार की मजदूरी करने गई थी, लेकिन उसके बाद से वह घर वापस नहीं आई। परिजनों ने महिला की खोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। प्रातः खेतों की ओर जाने वाले ग्रामीणों ने महिला का खून से लथपथ शव खेत में पाया, जिसके बाद सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी, और मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वृद्ध महिला की निर्मम तरीके से हत्या किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, परिजनों का आरोप है कि महिला की लूट और रेप के बाद हत्या की गई है। थाना प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने परिजनों को आश्वत किया है कि घटना में जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
- ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटी में दहला देने वाली घटना: 12वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरा युवक, मौके पर मौत - October 9, 2026
- सेवा और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: आगरा के जनकपुरी महोत्सव में कावेरी कौस्तुभ सेवा समिति ने जरूरतमंदों को बांटी प्रसादी - October 9, 2026
- यूपी राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा को 8 और सपा को 2 सीटें मिलीं - October 9, 2026