Agra, Uttar Pradesh, India. प्रतिभाओं को निखारने के लिए जलवा ग्रुप व एक पहल संस्था द्वारा बालाजी प्रोपर्टी आर्केड प्रेजेंट मिस्टर & मिस &मिसेज किड्स गोल्ड इंडिया 2020-21 का आयोजन उत्तर प्रदेश में आगरा के हॉवर्ड पार्क प्लाजा होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ रिंकेश अग्रवाल, प्रगति चौहान, जॉन पॉल, नसीम अहमद, गौरव बंसल द्वारा गणेश भगवान के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की सेलेब्रेटी जज बतौर मिस प्रगति चौहान (जी टेलेंट शो फेम) ने गणेश जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
मिस्टर &मिस मिसेज गोल्ड इंडिया 2020-21 में सभी प्रतिभागियों ने जमकर अपना हुनर दिखाया। नन्हे मुन्हे बच्चों की कैटवॉक ने दिल जीत लिया। सभी निर्णायक खड़े होकर ताली बजाने पर मजबूर हो गए। बच्चों का ड्रेस कलेक्शन मिसेज प्रीति अग्रवाल ने किया। बच्चों का मेकअप सोनम अग्रवाल द्वारा किया गया। साथ ही मिसेज कैटवॉक ने समां बाधा। मिसेज का मेकअप प्रीत सहाय टीम द्वारा किया गया। कलेक्शन स्वाति सिंह चौहान द्वारा दिया गया। मिस्टर कलेक्शन राघव कलेक्शन द्वारा दिया गया। मिस कैटेगरी में सभी लड़कियों ने कैटवॉक कर सभी का दिल जीता। मेकअप प्लस मेकओवर द्वारा किया गया।

सभी अतिथियों का स्वागत सचिन शुभ शर्मा व मनीष राय ने किया। निर्णायक की भूमिका प्रगति चौहान, मीता सोनी, शिल्पी वार्ष्णेय, अभिषेक शर्मा ने निभाई। सीनियर मॉडल्स में अक्षत सक्सेना, कबीर शर्मा, अमर कर्दम, गौरव सोलंकी, आँचल पचौरी, आलिया हुसैन, हिमांशु सोनी उपस्थित रहे।
परिणाम
मिस्टर गोल्ड इंडियाः आलोक रॉय (पटना)
मिस गोल्ड इंडियाः आकांशा तनेजा (आगरा)
मिसेज गोल्ड इंडियाः सपना शर्मा (मथुरा)
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026