विधायक जालम सिंह को मंत्री बनाया जाएः विपिन कुमार डेविड
पिछड़ा वर्ग के लोगों की भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू हो : जालम सिंह
Bhopal, Madhya Pradesh, India अखिल भारतीय लोधी लोधा क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के एटा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विपिन कुमार डेविड ने कहा कि मध्य प्रदेश में लोधी समाज को जनसंख्या के हिसाब से सत्ता और संगठन के अलावा हाल ही में हो रहे नगर निगम एवं स्थानीय निकाय के चुनाव में भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। भोपाल में आयोजित लोधी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में डेविड ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार में लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं नरसिंहपुर से तीसरी बार के विधायक जालम सिंह पटेल को मंत्री बनाया जाए।
26 अप्रैल 2021 को नरसिंहपुर में राष्ट्रीय स्तर की बैठक
बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल ने क्रांतिकारी राजा हिरदे शाह की याद में आयोजित 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल 2021 को नरसिंहपुर में राष्ट्रीय स्तर की बैठक होगी। 27 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 28 अप्रैल को लोधी सम्राट राजा हिरदे शाह की विशाल प्रतिमा का अनावरण नरसिंहपुर में किया जाएगा। श्री पटेल ने पिछड़ा वर्ग की सरकारी नौकरियों में रिक्त पदों पर फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि लगभग 9 माह से कोर्ट का बहाना बनाकर सरकारी नौकरियों में पिछड़ा वर्ग की भर्ती नहीं हो पा रही है।
ये रहे उपस्थित
बैठक में नरसिंहपुर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने पर भी विचार- विमर्श किया गया। बैठक में कल्याण सिंह लोधी, खिलान सिंह, रघुवीर सिंह लोधी, विजय बरिया, प्रीतम सिंह लोधी, गोविंद लोधी, सुनील लोधी, वर्षा लोधी, ओकार सिंह पटेल गोटेगाव एवं सुनीता लोधी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
क्या कहते हैं विचारक
इस संबंध में लोधी समाज के विचारक जीएल वर्मा ने कहा कि यह सराहनीय पहल है। मध्य प्रदेश सरकार में लोधी समाज के वर्तमान विधायक जालम सिंह पटेल को मंत्रिमंडल में शामिल करने हेतु एक अच्छी पहल की गई है। पिछड़े वर्ग की भर्ती प्रक्रिया को फिर से क्रियान्वयन किया जाए। नेत्रपाल लोधी ने भी सराहना की है। अलीगढ़ के धर्मेन्द्र सिंह लोधी का कहना है- मंत्री बनने के बाद अपने समाज के व्यक्तियों को लाभ दिलाएंगे। अपना यह कार्य बखूबी निभाएंगे और समाज के लोगों को लाभान्वित ही करेंगे।
- Cutting-edge Innovation Strong Chicken Path Gaming Advances for Canada - August 27, 2026
- Social Casino-palvelu on Suomen ykkösvalinta oikean rahan kasinoksi - August 25, 2026
- Pålitelige betalinger og kjappe uttak med Winmaker Casino i Norge - August 25, 2026