समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर सोमवार को एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया. मौर्य के समर्थकों ने हमलावर की जमकर पिटाई कर दी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ये घटना लखनऊ की है. स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे.
इसी दौरान वकील की ड्रेस में आए एक व्यक्ति ने उनकी तरफ जूता उछाल दिया. इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक उत्तेजित हो गए और जूता फेंकने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी. रिपोर्ट के मुताबिक बाद में हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया गया.
स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. कई बार बयानों की वजह से वो विवादों में भी घिरे हैं. करीब तीन दशक से राजनीति में सक्रिय मौर्य बीएसपी और बीजेपी में भी रह चुके हैं.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- 27 साल का संघर्ष, एक लाख आवाजें और एक उम्मीद: आगरा को ल यूपी बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय मिलने की आस जगी - August 28, 2026
- आगरा के श्रीजगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बलराम पूर्णिमा महोत्सव: पंचामृत अभिषेक, फूल बंगला और संकीर्तन से गूंजा परिसर - August 28, 2026
- आगरा के दयालबाग में कृषि सेवा और रक्षाबंधन का अनूठा संगम: मूंग की निराई-गुड़ाई के बीच पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया पर्व - August 28, 2026