Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। 20 नवम्बर को फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई 75 हजार रूपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक फरार युवक की पुलिस को तलाश है।
फाइनेंस कंपनी के एजेंट राहुल के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था
लूट के खुलासे को बनाई गयी टीम में शामिल एसआई रोहित कुमार ने बताया कि 20 नवम्बर की रात को बाइक सवार तीन लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी के एजेंट राहुल के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। साहपुर बरचावली तिराहे से पुलिस ने विष्णु पुत्र नवल तथा धर्मेन्द्र पुत्र मूलचंद को गिरफ्तार किया है। ये दोनों युवक गांव सालेन के रहने वाले हैं।
75 हजार रूपये, कंपनी के कागजात तथा रजिस्टर लूट ले गये थे
घटना को सालेन के जंगलों के पास राजागढी चौराहै के समीप अंजाम दिया गया था। लूट में शामिल रहे तीसरे आरोपी की पुलिस को तलाश है। पुलिस ने लूट की रकम में से 32 हजार रूपये तथा लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी आरोपियों के कब्जे से बरामद किये हैं। लूट का शिकार हुए फाइनेंस कंपनी के एजेंट राहुल ने बताया कि बाइक सवार लुटेरे उससे 75 हजार रूपये, कंपनी के कागजात तथा रजिस्टर लूट ले गये थे।
- मानहानि केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, निचली अदालत की कार्यवाही पर लगाई रोक - October 13, 2026
- डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी - October 13, 2026
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026