Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। एक दिसम्बर को महावन कस्बे की रहने वाली महिला शीला देवी की दिनदहाडे गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में एक महिला और एक पुरूष को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गोली मारने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की पकड से दूर था।
आरोपी सिन सिंह पुत्र डालचंद गांव लोहवन से गिरफ्तार कर लिया
थाना महावन पुलिस ने मुख्य आरोपी सिन सिंह पुत्र डालचंद निवासी मौहल्ला व्यापारियन कस्बा महावन को थाना यमुनापार के गांव लोहवन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में उपयोग में लाया गया तमंचा और कारतूस खोखा भी बरामद कर लिया है।
महिला को प्रेम प्रसंग के चलते गोली मारी जिससे उसकी मौत हो गई
प्रभारी निरीक्षक थाना महावन जसबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि युवक ने महिला को प्रेम प्रसंग के चलते गोली मारी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की सास ने चार को आरोपी बनाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें तीन नामजद और एक अज्ञात था।
- आगरा के दिगरौता में परम श्री 108 श्री रामजीराम बाबा के वार्षिक मेले का भव्य शुभारंभ: सांसद राजकुमार चाहर ने माताजी प्रेमवती के साथ काटा फीता - November 27, 2026
- शमशाबाद के एनडी पीजी कॉलेज में संविधान गौरव दिवस: सांसद राजकुमार चाहर ने दिलाई शपथ, मेधावी हुए सम्मानित - November 27, 2026
- यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले; मोहित अग्रवाल प्रयागराज, लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद व जे. रविंदर गौड़ बने नोएडा कमिश्नर - November 27, 2026