उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक सब्जी विक्रेता के खाते में 172 करोड़ 87 लाख रुपये जमा देखकर आयकरदाताओं के होश उड़ गए.
दरअसल, सब्जी विक्रेता के बैंक खाते में अरबों रुपये देखकर इनकम टैक्स ने नोटिस भेजा है. जिसमें लिखा था कि आपने अपने खाते में करोड़ों रुपये का टैक्स नहीं चुकाया है.
उधर, जब सब्जी बेचने वाले के घर इनकम का नोटिस आया तो पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. विनोद रस्तोगी सब्जी के कारोबारी हैं. रस्तोगी एक साधारण घरेलू परिवार से हैं और सड़क पर सब्जी का ठेला लगाते हैं। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सब्जी व्यापारी के बैंक खाते में 172 करोड़ रुपये से ज्यादा हैं,
विनोद का कहना है कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, यह उनका पैसा नहीं है. नोटिस के बाद विनोद ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. विनोद ने गहमर कोतवाली में तहरीर देते हुए मदद मांगी और बताया कि किसी ने उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर यह खाता खोला है।
अधिकारियों ने बताया कि उनके खाते में 172 करोड़ 81 लाख 59 हजार रुपये हैं और यह रकम उनके खाते में चेक के जरिए जमा की गई है.
वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामला साइबर क्राइम का है, इसलिए विनोद को साइबर सेल भेजा गया है। पूरे मामले की जांच के बाद पता चलेगा कि यह खाता किसका है और खाते में यह पैसा कैसे आया
- आगरा में रक्षाबंधन पर छाया ‘गोल्डन घेवर’: सोने की चमक और खास सजावट के चलते बना शहरभर में चर्चा का मुख्य केंद्र - August 28, 2026
- ऐतिहासिक उपलब्धि पर SNMC के चिकित्सकों का सम्मान: केंद्रीय मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने मेडिकल टीम को दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित - August 28, 2026
- पैगंबर-ए-इस्लाम के जन्मोत्सव पर एसएन मेडिकल कॉलेज में सेवा कार्य: GNRF आगरा टीम की ओर से बांटे गए 1000 फल पैकेट - August 28, 2026