आगरा।। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करते हुए, नशे का कारोबार करने वालों का नेटवर्क ध्वत कर रखा है। इसी कड़ी में 9.5 करोड़ों रुपए का नशीला पदार्थ जब्त किया गया है।
बुधवार को राज्य कर विभाग की टीम ने एक ट्रक को पकड़ा था । जब उसमें लदे माल की जांच की गई तो ट्रक में लदे 128 बोरी में पोस्ता डोडा मिला इसका वजन 2375 किलोग्राम बताया गया। बरामद डोडा की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 9.50 करोड़ होगी।
SGST ने लदे माल की जाँच की तो इसमें नशीला पदार्थ लोड पाया। इस पर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (ANTF) को इसकी सूचना दी गई। इतनी भारी मात्रा में डोडा पोस्त मिलने पर जांच अधिकारी भी हैरानी में पड़ गए। अभी तक डोडा की तस्करी के किसी आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिस टीम पता कर रही है कि इस नशे की खेप को कहाँ लेकर जा रहे थे। ट्रक मालिक तथा इस नशे की खेप को ले जाने वालों की जाँच कर उन्हें पकड़ने की कार्यवाही पुलिस ने शुरू कर दी हैं।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026
- यूपी के 9.5 साल बेमिसाल: सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले— GSDP, पर-कैपिटा इनकम और बजट हुआ तीन गुना - October 19, 2026