गल्ला-मंडी व्यापारी का रुपयों से भरा बैग किशोर चोर ने उड़ाया, खेरागढ़ में पेट्रोल पंप पर स्कूटी में व्यापारी भरवा रहा था पेट्रोल, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
उत्तर प्रदेश में आगरा के कस्बा खेरागढ़ में दीपशिखा पेट्रोल पंप से स्कूटी में पेट्रोल भरवा रहे गल्ला मंडी व्यापारी का तीन लाख रुपए से भरा बैग को चोर उड़ा ले गया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी पर पुलिस आलाधिकारी पहुंच गए और छानबीन में जुट गए।
घटना बुधवार दोपहर करीब बारह बजे के बाईपास मार्ग स्थित एचपी कंपनी के दीपशिखा पेट्रोल पंप की है। कस्बा निवासी गल्ला मंडी व्यापारी सीताराम गोयल पास कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक से तीन लाख रुपए की रकम निकालकर स्कूटी की डिग्गी में रखकर पेट्रोल भरवाने आ गए। वह पेट्रोल भरवाते हुए पेट्रोल पंप कर्मी से बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान पीछे से इधर-उधर देखते हुए एक किशोर आया और तेजी से स्कूटी की डिग्गी को उठाकर उसमें रखा रुपए से भरा बैग निकालकर भाग गया। चंद मिनटों बाद स्कूटी की डिग्गी में रुपए से भरा बैग नहीं दिखने पर व्यापारी के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी।
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर चोरी की पूरी वारदात उसमें कैद मिली। व्यापारी के रुपए से भरा बैग उड़ाने की जानकारी पर पुलिस पहुंचकर पीड़ित व्यापारी से पूरे मामले की जानकारी लेकर छानबीन में जुट गई।
- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला: पहली बार मीडिया के सामने आई श्रद्धा दुबे, हत्या के आरोपों को नकारा और बताया आत्महत्या - October 19, 2026
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026