आगरा। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन के नेतृत्व में लगी थाना एत्मादपुर पुलिस टीम को सफलता मिली है। चेकिंग में लगी एत्मादपुर पुलिस टीम ने आगरा पुलिस कमिश्नरेट के दस हजार के इनामी और वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया पकड़े गए आरोपी का नाम पूरन है। पुलिस टीम को काफी दिनों से इसकी तलाश थी। जो लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।
कमिश्नरेट आगरा के पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति बेहद शातिर है। पेशेवर मुलजिम है जो कमिश्नरेट आगरा में लूट, छिनैती और अन्य वारदातों को लगातार अंजाम दे रहा था। पकड़े गए आरोपी पर एत्मादपुर के अलावा अन्य थानों में भी सात मुकदमे दर्ज हैं और गैंगस्टर भी है।
पुलिस टीम ने आरोपी से 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन ने बताया कि आरोपी का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया है।
- “संगठन का अर्थ साथ चलना है”: आगरा सीड्स एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन के आत्मीय मिलन समारोह में व्यापारी एकता और सामाजिक सहभागिता पर जोर - August 25, 2026
- चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर…जौनपुर में तंज कसना लेखपाल को पड़ा भारी, फेसबुक पर पोस्ट लिखने के बाद प्रशासन ने किया सस्पेंड - August 25, 2026
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, हर सप्ताह युवाओं को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र - August 25, 2026