आगरा: सफाई कर्मियों के संगठन और नगर आयुक्त के बीच आज चली लम्बी वार्ता विफल हो गई। इसके बाद सफाई कर्मियों ने अपनी हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है।
हड़ताली कर्मचारी सफाई नायक से मारपीट करने वाले विजय नगर कालोनी के पार्षद ऋषभ गुप्ता और एसएन मेडिकल कॉलेज की महिला कर्मचारी से अभद्रता के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। दोनों की गिरफ्तारी न होने तक उन्होंने हड़ताल जारी रखने का ऐलान कर दिया है।
दोनों मामलों में थाना हरीपर्वत और एमएम गेट में दर्ज मुकदमा दर्ज है।
इससे पहले आज सुबह से शहर के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। जिसकी वजह से तमाम स्थानों पर कूड़े का उठान नहीं हुआ। लोगों को गंदगी और बदबू से दो-चार होना पड़ा। सोमवार को नगर निगम में आंदोलन के लिए झिल्लोराम वाल्मीकि की अध्यक्षता में नगर निगम कर्मचारी संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसके बाद निर्णय लिया गया कि मंगलवार से सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
नगर निगम कर्मचारी संघ के विनोद इलाहाबादी ने बताया कि वार्ड 86 के पार्षद ऋषभ गुप्ता और उनके साथियों ने विकास दीप के साथ और एसएन मेडिकल कॉलेज में अनिल मिश्रा ने पिंकी डागौर के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। जब तक संबंधित पार्षद सफाई कर्मचारियों से माफी नहीं मांगेंगे तब तक हम विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
- योगी सरकार ने 6 IAS अफसरों की जिम्मेदारी बदली; नगेंद्र प्रताप आगरा के नए मंडलायुक्त नियुक्त - January 31, 2026
- आगरा के नामी ‘पिंच ऑफ स्पाइस’ पर ₹55,000 का जुर्माना; सर्विस चार्ज के नाम पर वसूली और बदसलूकी पड़ी महंगी - January 31, 2026
- आगरा में ऑपरेशन ‘क्लीन’ शुरू: यमुनापार के 33 शातिर अपराधी पुलिस की रडार पर; खुद कमिश्नर संभाल रहे कमान - January 31, 2026